विधायक रोहित साहू के प्रयासों से छुरा व फिंगेश्वर नगर पंचायत को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात

अनेक स्ट्रीट लाइट से जगमगायेगा छुरा नगर
छूरा:-* राजिम विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत छुरा में 6 निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ 18 लाख 78 हजार और नगर पंचायत फिंगेश्वर में 2 निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह स्वीकृति प्रदान की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन से अधोसंरचना मद के तहत यह स्वीकृति मिली है। राजिम विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापितकिया है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि, नगर पंचायत छुरा व नगर पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों की आवश्यकता है। नगर पंचायत के नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने यह मांग रखी थी। इस संदर्भ में उन्होंने नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव से चर्चा भी की थी। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये की मिली इस स्वीकृति से नगर पंचायत छुरा व फिंगेश्वर के विभिन्न क्षेत्र में सीसी सड़क, नाली निर्माण व अन्य विकास कार्य किया जाएगा, इससे नागरिकों को बड़ी सहूलियत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा क्षेत्र के विकास और मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में बड़ी तादाद में निर्माण कार्य चल रहे हैं। कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक निधि से भी क्षेत्र का विकास हो रहा है।श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं पारदर्शी और विकासपरक हैं। ढांचागत विकास को भी इस सरकार में बढ़ावा मिला है। लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। मेरा भी यही प्रयास है कि सभी बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध हो। स्वीकृत निर्माण कार्यों में नगर पंचायत छुरा के लिए तहसील ऑफिस से स्वर्ण जयंती चौक होते हुए सूखा नदी तक स्ट्रीट लाइट पोल सहित स्थापना कार्य 49 लाख 87 हजार रुपए, बस स्टैंड से बजरंग चौक होते हुए मेमन फयूल्स तक स्ट्रीट लाइट पोल सहित स्थापना कार्य 31 लाख 52 हजार, बजरंग चौक से मिज के मकान तक स्ट्रीट लाइट पोल सहित स्थापना कार्य 23 लाख 77 हजार रूपये, वार्ड क्रमांक दो लवन साहू घर से खाली प्लाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य 95 हजार, वार्ड क्रमांक पांच तुलसी राम साहू घर से धंन्नू यादव घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 9 लाख 77 हजार, वार्ड क्रमांक तीन में कुमार यादव घर से मिंज घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 2 लाख 90 हजार रूपये की स्वीकृति मिली है, इस प्रकार कुल छुरा नगर पंचायत में एक करोड़ 18 लाख 78 हजार रूपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार नगर पंचायत फिंगेश्वर में वार्ड क्रमांक 8 लालपुर में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण 20 लाख एवं वार्ड क्रमांक 1 दर्रीपार में सामुदायिक निर्माण कार्य 10 की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने पर नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने विधायक रोहित साहू का आभार प्रकट किया।